शादी को लेकर सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान की टांग खींची, और फिर खुद ही फंस गए
बिग बॉस 14 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और हिना खान काफी लाइमलाइट में हैं। दोनों कलाकार बतौर सीनियर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान भी उन्हें छेड़ते नजर आए। शो को होस्ट करते हुए सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को शादी को लेकर टांग खिंचाईं की। लेकिन फिर खुद ही फंस गए।
दरअसल, सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को बताया कि सिद्धार्थ जल्द ही शादी करने वाले हैं। उनकी शादी की डेट और टाइमिंग फिक्स हो गई है। इस पर सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं। हिना खान सलमान खान से लड़की के बारे में पूछती हैं।

तब सलमान हंसते हुए खुलासा करते हैं कि शो बालिका वधू में सिद्धार्थ की शादी होने वाली है। बता दें कि इन दिनों कलर्स चैनल पर सिद्धार्थ और प्रत्युषा बनर्जी का शो 'बालिका वधू' दोबारा टेलिकास्ट किया जा रहा है। आने वाले महाएपिसोड में सिद्धार्थ (शिवराज शेखर) और प्रत्युषा (आनंदी) की शादी होने वाली है।
सलमान के जवाब पर हिना कहती हैं, "मैं तो एक्साइटेड हो गई थी कि नए कपड़े बनवाएंगे, खूब डांस होगा।" तो सलमान कहते हैं, "तो तुम कर लो न शादी"..
फिर हिना सलमान ने कहती हैं-"आप कर लो सर शादी।" तो सलमान कहते हैं, "मेरी शादी हो गई है। मेरी शादी करने की उम्र हो गई है। मतलब हो कर निकल गई है। अरे नहीं करनी भई मुझे शादी। आपको कोई ऐतराज है? किसी की भी शादी की बात करो तो सीधे लोग मुझ पर आ जाते हैं।"
सलमान, हिना और सिद्धार्थ के बीच इस टांग खिंचाई को फैंस ने काफी एन्जॉय किया।


Click it and Unblock the Notifications