सलमान खान के फार्महाउस पर होगा Bigg Boss 14, इन स्टार्स के नाम लीक, धमाकेदार एंट्री, DETAILS
बिग बॉस 14 को लेकर एक बड़ी डिटेल सामने आ रही है। चैनल और मेकर्स अब बहुत जल्द बिग बॉस का आगाज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस वजह से शो को लेकर प्लानिंग और स्टार्स को बतौर कंटेस्टेंट शामिल करने का प्लान शुरू हो चुका है। ऐसे में लॅाकडाउन के चलते सलमान खान के साथ एक स्पेशल योजना बनाई गई है।
राज्य सरकार ने कुछ नियम और प्लानिंग के तहत फिल्म और टीवी शोज की शूटिंग शुरू करने की इजाजत दे चुकी है। ऐसे में कलर्स चैनल भी इस तहत अपना काम शुरू कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान अपने पनवेल फार्महाउस में बिग बॅास 14 की शूटिंग कर सकते हैं। क्रिएटिव टीम से इसे लेकर बातचीत चल रही है।

सलमान जल्द ही अपने फार्महाउस से बिग बॅास 14 के लिए प्रोमो की शूटिंग कर सकते हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार अक्टूबर में शो का प्रीमियर हो सकता है। खुद सलमान ने मेकर्स से इस सीजन में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने को कहा है। चलिए आपको बताते हैं कि इस साल बिग बॅास के लिए कौन से स्टार्स की आने की उम्मीद की गई है।


Click it and Unblock the Notifications