बिग बॉस 14: सलमान खान की शादी के संयोग पर पंडित ने कही ऐसी बात, लड़कियां हो जाएंगी खुश
बिग बॉस 14 का आगाज हो चुका है। इसी के साथ नए नए गॉसिप्स और एंटरटेंमेंट का तड़का फैंस के लिए एक बार फिर हाजिर है। बिग बॉस 14 के ग्रैंड प्रीमियर के पहले ही दिन सबसे शानदार किस्सा देखने को मिला। वह था सलमान खान की शादी का। जी हां, एक बार फिर सलमान खान की शादी को लेकर चर्चा हुई, वो भी खुद के शो बिग बॉस के दौरान। सलमान खान की शादी पर पंडित जर्नादन ने अपनी बात रखी।
पंडित जर्नादन बॉलीवुड गलियारों और मुंबई के लोकप्रिय एस्ट्रोलॉजर हैं। जिन्होंने सलमान खान की शादी को लेकर कहा। दरअसल पंडित जर्नादन को बिग बॉस में पहले और दूसरे कंटेस्टेंट निकी तंबोला और एजाज खान को लेकर भविष्य दिखाने के लिए बुलाया गया। इस दौरान सलमान खान ने बताया कि पंडित जर्नादन ने उनसे कहा था कि उनकी शादी जल्द होने वाली है। ये किस्सा करीब 6 साल पुराना था। इसे लेकर पंडित ने कहा कि आपकी शादी का संयोग टल गया।
Recommended Video
इसके बाद सलमान खान ने कहा कि अब कब मेरी शादी होगी? इस पर पंडित ने कहा कि अब आपकी शादी के संयोग टल गए हैं। इस बात को सुन सलमान खान के फैंस खुश हो सकते हैं। सलमान खान को लेकर हमेशा ही ये सवाल पूछा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











