बिग बॉस 14: रुबीना दिलैक ने किया ऐसा खुलासा, सब रह गए हैरान- अभिनव के साथ तलाक तक पहुंच गई थी बात
बिग बॉस 14 के घर में हर दिन कुछ नया होता है। हर टास्क के साथ कंटेंस्टेंट के सामने नई चुनौती आती है। ताजा एपिसोड में सभी कंटेंस्टेंट को अपनी जिंदगी से जुड़े एक ऐसे डार्क सीक्रेट को शेयर करना है। ऐसे में सभी कंटेंस्टेंट ऐसा खुलासा करने वाले हैं, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह जाएंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है, वह हैं रुबीना दिलैक।
रुबीना ने बताया कि उनके और अभिनव के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था और दोनों ने एक-दूसरे को नवंबर तक का वक्त दिया था और उसके बाद दोनों तलाक लेने वाले थे। बिग बॉस में साथ आने के पीछे भी यही कारण था। इस सीक्रेट को शेयर करते हुए रुबीना फूट-फूटकर रोती नजर आईं।

रुबीना और अभिनय से इस शो के दौरान को-कंटेस्टेंट्स ने कई बार यह सवाल किया गया कि वो एक ही सीज़न में क्यों आए.. क्योंकि विनर का कप तो किसी एक का ही होगा? ऐसे में अब रुबीना ने इस सवाल का जवाब दिया है।
{photo-feature}


Click it and Unblock the Notifications