बिग बॉस 14 : रुबीना दिलाईक और अभिनव शुक्ला की शादी की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल
बिग बॉस 14 में पति पत्नी रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला साथ में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के चलते रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला की शादी की तस्वीरें खासा वायरल हो रही हैं। दुल्हन बनीं रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला शादी में खूब जच रहे हैं। बता दें रुबीना दिलाइक की शादी 22 जून 2018 में हुई।
लंबे समय से अभिनव को डेट करने के बाद रुबीना दिलाइक ने दो साल पहले वुडविले पैलेस में शादी रचाई थी। उनकी शादी में टीवी जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत ली थी।कीर्ति कक्कड़, शरद केलकर, टीना व हुसैन, सृष्टि रोड़े समेत कई स्टार्स इस खूबसूरत जोड़े की शादी में पहुंचे थे।
अभिनव शुक्ला और रुबीना दोनों ही टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर चेहरे हैं। रुबीना बिग बॉस से पहले कलर्स चैनल के हिट सीरियल शक्ति में नजर आ रही थीं। इस सीरियल में उन्होंने किन्नर बहू की भूमिका निभाई। सीरियल काफी हिट साबित हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











