Bigg Boss 14 में रिया चक्रवर्ती की वाइल्ड कार्ड एंट्री, खुलेगा सुशांत की मौत का राज, क्या है सच ?
बिग बॅास 14 में रिया चक्रवर्ती की एंट्री इन दिनों चर्चा में है। बिग बॅास टीवी का सबसे बड़ा कंट्रोवर्शियल शो है। वहीं रिया चक्रवर्ती की जिंदगी भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक बड़े विवाद से गुजर रही है। सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले से लेकर सुशांत की मौत तक, रिया चक्रवर्ती का नाम बीते तीन महीने से इस पूरे मामले में उठ कर सामने आ रहा है।
फिलहाल ड्रग्स मामले में वह जमानत पर जेल से बाहर है। इस बीच टीवी एक्टर सूरज कक्कड़ ने ये मांग की है कि सुशांत और रिया की जिंदगी का क्या सच है, ये जानने के लिए रिया की एंट्री बिग बॅास में होनी चाहिए।

सूरज की बात करे तो वह संयुक्त, पिया अलबेला और कवच जैसे लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा रह चुके हैं। रिया और बिग बॅास का नाम एक साथ जोड़ कर उन्होंने इसे चर्चा में ला दिया है।


Click it and Unblock the Notifications