मैं बैंकरप्ट हो गई हूं, सलमान के भाई सोहेल खान ने मेरी मदद की, बिग बॅास मुझे मिला- राखी सावंत
बिग बॅास 14 में अपनी एंट्री के साथ ही एंटरटेनमेंट का पूरा डोज लेकर आयी हैं राखी सावंत। बिग बॅास के पहले सीजन के बाद पहली बार राखी 13 साल बाद बिग बॅास में बतौर कंटस्टेंट आयी हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि घर के भीतर राखी दर्शकों को अपनी हरकत से एंटरटेन कर रही हैं।
Recommended Video
बिग बॅास में राखी सावंत ने आने से पहले कई इंटरव्यू दिए। जहां पर उन्होंने अपने आर्थिक हालात के खराब होने का खुलासा भी किया। लेकिन राखी सावंत ने इस बात का इसरार किया है कि अपनी कुछ गलतियों के कारण वह इन दिनों पूरी तरह से बैंकरप्ट हो गई हैं। राखी सावंत ने ये भी कहा कि उनके पास ना तो कोई काम आ रहा है और ना ही बैंक बैलेंस बचा हुआ है।

ऐसे में खुद का जीवन चलाने के लिए राखी सावंत के पास कोई रास्ता नहीं है। एक इंटरव्यू में राखी ने बताया कि बिग बॅास शो में आने के पीछे भी उनके लिए सलमान खान के भाई सोहेल खान हैं।


Click it and Unblock the Notifications