Bigg Boss 14 में एंट्री से पहले राखी सावंत ने बेचे जेवर-प्रॉपर्टीज, बोला- मैं फ्रॉड इंसान का शिकार
बिग बॅास 14 में इस बार राखी सावंत भी अपनी जगह बना चुकी हैं। हर साल राखी सावंत बिग बॅास के हर सीजन में आने की ख्वाहिश जताती रही हैं। इस बार बतौर वाइल्ड कार्ड उन्हें ये मौका दिया गया है। वीकेंड का वार के एपिसोड के दौरान राखी सावंत और अर्शी खान के साथ सलमान खान की मस्ती देखने को मिली।
Recommended Video
Bigg Boss 14: घर जाने के बाद भी कहां गायब हुई Rakhi Sawant ? | FilmiBeat
राखी सावंत की फिलहाल घर के भीतर की एंट्री में थोड़ा सा समय है। उनकी एंट्री कुछ एपिसोड बाद की जाएगी। लेकिन इतना तो तय है कि राखी और अर्शी खान मिलकर घर के अंदर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने में जरूर कामयाब होंगे।

इस बीच राखी सावंत ने इस बात का खुलासा किया कि वह आर्थिक तंगी झेलनी पड़ी। राखी के जीवन में बीते दिनों ऐसा कुछ हुआ कि उन्हें अपने गहने तक बेचने पड़े। दैनिक भास्कर से बातचीत में राखी सावंत ने इस बात का खुलासा किया है।


Click it and Unblock the Notifications