राखी सावंत की मां को पेट का कैंसर,सर्जरी से पहले भाई रितेश ने बोला - बेटी से मिलने के लिए गिड़गिड़ा रही थीं
बिग बॅास 14 में बीते दो वीक से केवल राखी सावंत से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। राखी सावंत एक तरफ एंटरटेनमेंट भी दे रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ वह लोगों से विवाद में भी उलझ रही हैं। सलमान खान पूरी तरह से वीकेंड का वार पर राखी सावंत का सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
राखी सावंत को लेकर आए दिन शो में कोई ना कोई विवाद होता रहता है। फैमिली स्पेशल एपिसोड में राखी ने बिग बॅास के घर में रहते हुए वीडियो कॅाल के जरिए अपनी मां जया से बात की थी। उनकी मां ने बताया कि वह अस्पताल में एडमिट हैं। उनकी तबीयत काफी खराब है।

वहीं अब राखी के भाई राकेश ने इसे सही बताते हुए ये खुलासा किया है कि राखी सावंत की मां पेट के ट्यूमर की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। साथ ही उनके ट्यूमर को ठीक करने के लिए आने वाले दिनों में पेट की सर्जरी भी होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications