राखी सावंत की झूठी शादी का सच आया सामने, ऐसे खुली सरेआम पोल, नाटक का पर्दाफाश !
बिग बॅास 14 में एक नहीं बल्कि कई बार राखी सावंत अपनी शादी का जिक्र कर चुकी हैं। यहां तक कि क्रिसमस वाले टास्क के दौरान राखी सावंत को उनके पति रितेश से खत भी मिला था। राखी सावंत हर एपिसोड में अपनी शादी और रिश्ते पर बात करते हुए रोती दिखाई देती हैं। राखी सावंत ने एक साल पहले शादी की।
लेकिन कभी-भी उनके पति लोगों के सामने नहीं दिखाई दिए। राखी सावंत ने खुद मीडिया के सामने और बिग बॅास 14 के घर में ये कहा है कि उनके पति दुनिया के सामने नहीं आना चाहते हैं, एक बड़ी मजबूरी है जिसके बारे में वह खुलकर बात नहीं कर सकती हैं। लेकिन अब राखी सावंत पर मिली लेटेस्ट रिपोर्ट अनुसार शादी हुई ही नहीं है।

राखी फेक शादी का दिखावा काफी समय से कर रही हैं। राखी सावंत के पति को लेकर ये भी अफवाह है कि वह जल्द बिग बॅास 14 में एंट्री भी कर सकते हैं। यहां तक कि रितेश का एक इंटरव्यू भी वायरल हुआ था जहां पर वह राखी से अपने प्यार का इजहार कर रहे थे। फिलहाच सच तो ये माना जा रहा है कि राखी सावंत ने अपनी शादी को लेकर केवल झूठी खबर फैलाई है।


Click it and Unblock the Notifications











