राखी सावंत का दावा- जावेद अख्तर बनायेंगे मेरी बायोपिक, आलिया भट्ट या दीपिका मेरी पहली पसंद

बिग बॅास 14 के फाइनल तक पहुंच 14 लाख की रकम लेकर शो से वापस आने वाली राखी सावंत पर बायोपिक बनने जा रही है। ये हम नहीं बल्कि खुद राखी सावंत बोल रही हैं कि उनकी बायोपिक की तैयारी की जा रही है वो भी और कोई नहीं बल्कि जावेद अख्तर खुद राखी की बायोपिक बनाने में दिलचस्पी रखते हैं।

इतना ही राखी सावंत ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बायोपिक का खुलासा करते हुए ये भी बता दिया कि वे किस एक्ट्रेस को पर्दे पर राखी सावंत के तौर पर देखना चाहती हैं। राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में बोला है कि गीतकार जावेद अख्तर ने कोरोना से पहले मुझ पर बायोपिक लिखने की बात कही थी।

Rakhi Sawant

राखी ने आगे कहा कि कोरोना से एक साल पहले मुझे जावेद अख्तर जी का फोन आया था। उन्होंने मुझे कहा था कि वह मेरी बायोपिक लिखना चाहते हैं और उन्होंने मुझसे मिलने के लिए समय मांगा। लेकिन उस दिन के बाद से लेकर अभी तक मैं उनसे मिल नहीं पाई हूं। जावेद अख्तर साहब मुझ पर भले बायोपिक बनाना चाहते हैं लेकिन ये विवादित होगी। मुझे नहीं पता कि मेरे देश के लोग ये देखना चाहते हैं या नहीं।

राखी सावंत से इसी इंटरव्यू में आगे ये पूछा गया कि पर्दे पर उनकी भूमिका कौन अच्छे से निभा सकता है या फिर किसे राखी सावंत बनना चाहिए? तो इस सवाल के जवाब में राखी सावंत ने कहा कि आलिया भट्ट को ये भूमिका निभानी चाहिए। राखी ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि मुझे यह नहीं पता कि मुझे लेंगे या नहीं, लेकिन मेरे अलावा आलिया या प्रियंका चोपड़ा को लेंगे।

मैं अपने आप से बहुत प्यार करती हूं। मेरे अलावा आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण या करीना कपूर खान सभी मेरे पसंदीदा हैं। बता दें कि राखी सावंत शो से बाहर आने के बाद कैंसर से पीड़ित अपनी मां की देखभाल कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X