नाजायज़ शादी का सच बताते हुए बिलख पड़ीं राखी सावंत - शादीशुदा है पति, एक बच्चे का पिता

राखी सावंत की शादी। जब से राखी ने अप्रैल 2020 में अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं तब से बस हर किसी को ये जानने की उत्सुकता थी कि आखिरकार मिस्टर राखी सावंत है कौन। राखी ने काफी मान मनौव्वल के बाद अपने पति का नाम बताया रितेश। लेकिन सबने कहा कि राखी केवल मनगढ़ंत कहानियां बना रही हैं।

लेकिन हाल ही में राखी के भाई राकेश ने भी कहा कि उनका पति रितेश कोई झूठा किरदार नहीं है बल्कि सच का इंसान है और फिलहाल पोलैंड में है।

bigg-boss-14-rakhi-sawant-breaks-down-accepting-her-marriage-is-not-real-and-her-husband-has-a-kid

हालांकि अब तक राखी ने अपनी शादी और हनीमून की जितनी तस्वीरें शेयर कीं उसमें राखी अकेले थीं और उनके पति की तस्वीर क्रॉप कर दी गई थी। ऐसे में कोई मानने को तैयार नहीं था कि राखी शादीशुदा हैं।

अब बिग बॉस में पहली बार राखी सावंत मान चुकी है कि उनकी शादी असफल है और उसमें शादी जैसा कुछ नहीं है। राखी अपनी शादी का सच देवोलीना और राहुल को बताते हुए फूट फूट कर रो पड़ीं।

पति पर हमेशा चर्चा

पति पर हमेशा चर्चा

राखी के पति के बारे में हर कोई जानना चाहता है और राखी हमेशा ये कहती दिखती हैं कि उनके पास उनका पति है जिसका नाम रितेश है। लेकिन बिग बॉस के नए प्रोमो में राखी सावंत, देवोलीना और राहुल वैद्य के सामने अपनी शादी की सच्चाई पर बात करते हुए और टूटते हुए दिखाई दे रही हैं।

हुआ है धोखा

हुआ है धोखा

राखी सावंत, बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में देवोलीना को बताते हुए दिखती हैं कि असल में उनके साथ शादी के नाम पर धोखा हुआ है। शादी करते वक्त उन्हें नहीं पता था कि उनके साथ इतना बड़ा धोखा हुआ है लेकिन अब वो इस बारे में कुछ नहीं कर सकतीं। राखी ने बताया कि शादी के बाद लोगों ने उन्हें बताया कि उनकी शादी नाजायज़ है।

राहुल वैद्य को बताते हुए टूट गईं

राहुल वैद्य को बताते हुए टूट गईं

अपनी सच्चाई राहुल वैद्य को बताते हुए राखी बिल्कुल टूट गईं। उन्होंने बताया कि उनके पति रितेश पहले से ही शादीशुदा हैं। इतना ही नहीं, उनके एक बच्चा भी है। इन सब बातों के बारे में राखी को पहले से नहीं पता था और इसलिए उनकी शादी नाजायज़ है और उनकी शादी की कोई मान्यता ही नहीं है।

क्यों नहीं छोड़तीं साथ

क्यों नहीं छोड़तीं साथ

देवोलीना ने राखी को समझाया कि ऐसे शादी के बाद भी अलग अलग रहने का क्या मतलब है और वो कब तक ऐसे रहेंगी। लेकिन राखी का कहना है कि ज़िंदगी में एक ही पति होता है, एक ही शादी और एक ही बच्चा होता है। इसलिए वो अपने पति को नहीं छोड़ सकतीं।

चाहती हैं बच्चे

चाहती हैं बच्चे

राखी ने देवोलीना से ये भी शेयर किया कि वो चाहती हैं कि रितेश उनके बच्चों के पिता बनें और उनके बच्चों को अपना नाम दें। राखी ने देवोलीना से अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपने Eggs Freeze करवा रखे हैं और रितेश से गुज़ारिश करेंगी कि उन्हें मां बनने का सुख दें।

सच या खेल

सच या खेल

राखी सावंत, कब करती हैं क्या करती हैं ये कोई नहीं समझ पाता है। अब उनका ये नया खुलासा सच है या फिर राखी खेल के लिए कैरेक्टर में हैं और कोई मनगढ़ंत कहानी बनाकर खेल अपनी तरफ कर रही हैं ये फिलहाल कोई नहीं समझ पा रहा है।

बिग बॉस का नया खेल

बिग बॉस का नया खेल

क्योंकि बिग बॉस के नए टास्क के मुताबिक घर एक शेयर मार्केट में तब्दील हो चुका है और हर किसी को अपने अपने हिस्से खे शेयर बढ़ाने हैं जिसका सीधा मतलब है कि उनके हिस्से से ही ज़्यादातर फुटेज आए। ऐसे में राखी अपने हिस्से बाथरूम में ही सबको अपनी ज़िंदगी का ये कड़वा सच बताती नज़र आईं हैं।

किसी ने नहीं देखा पति

किसी ने नहीं देखा पति

गौरतलब है कि साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान अचानक अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं और बताया कि उन्होंने रितेश नाम के एक बिज़नेसमैन से शादी कर ली है। हालांकि, रितेश को ना ही आज तक किसी ने देखा है और ना ही उनकी तरफ से इस शादी की पुष्टि की गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X