Bigg Boss 14- राहुल वैद्य ने गर्लफ्रैंड दिशा को शादी के लिए किया प्रपोज- जानें इनकी लव स्टोरी
बिग बॉस 14 के आगामी एपिसोड में कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने अपनी गर्लफ्रैंड दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया है। शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि राहुल काफी खुश हैं और सबके सामने दिशा को प्रपोज करते हैं। यह सिर्फ घरवालों के लिए ही नहीं, बल्कि राहुल के फैंस के लिए काफी बड़ी खबर है।
राहुल पिछले 2 सालों से टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार को डेट कर रहे हैं। दोनों ही लगातार सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं, अब राहुल ने नेशनल टेलीविजन पर दिशा को प्रपोज कर दिया है।

बिग बॉस 14 का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां राहुल दिशा को जन्मदिन की बधाई और फिर प्रपोज करते दिख रहे हैं। राहुल ने कहा, "मैं आज से पहले कभी इतना नर्वस नहीं हुआ, जितना आज हो रहा हूं। दिशा मैं और तुम पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते हैं। क्या तुम मुझसे शादी करोगी? मैं तुम्हारे जवाब का इंतजार करूंगा।"
View this post on InstagramA post shared by Colors TV (@colorstv) on


Click it and Unblock the Notifications