बिग बॉस 14 में त्रिशूल लेकर जमकर नाचीं राधे मां, धड़ल्ले से वायरल हुआ इंटरनेट पर वीडियो
बिग बॉस 14 का आगाज हो चुका है। दो दिन में ही बिग बॉस के विवाद और लड़ाईयां भी सामने आने लगी है। लेकिन बिग बॉस 14 से एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है। ये वीडियो है राधे मां के डांस का। राधे मां ने घर में आकर अपने डांस किया और घरवालों को ज्ञान का पाठ भी पढ़ाया। बिग बॉस 14 में इस बार सबसे ज्यादा नाम राधे मां का फेमस हो रहा है। पहले लोगों को लग रहा था कि राधे मां कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी। लेकिन ऐसा नहीं था राधे मां गेस्ट के तौर पर शो में नजर आ रही हैं।
बिग बॉस 14 को शुरू हुए दो दिन हो चुके हैं। इन दोनों ही दिन एक एक बार राधे मां कुछ देर के लिए बिग बॉस हाउस में आईं। रविवार को प्रसारित हुए बिग बॉस 14 में राधे में ने सभी कंटेस्टेंट को आशीर्वाद दिया और सभी का उत्साह भी दिया। अंत में हम राधे मां को अपने हाथ में त्रिशूल के साथ डांस करते हुई भी नजर आई। इस दौरान सभी घरवाले राधे मां की जय के नारे लगाने लगी।


Click it and Unblock the Notifications