Bigg Boss 14 Promo Video: एजाज खान की दहाड़ से सिद्धार्थ शुक्ला की बोलती बंद, घमासान टास्क
बिग बॉस 14 के चौथे दिन घर में दहाड़ सुनाई देगी एजाज खान की। शो के आज के एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है। इसके अनुसार घर के कंटेस्टेंट को खुद को नॅामिनेशन से बचाने के लिए एक टास्क करना होगा। जो कि ज्वेलरी से जुड़ा हुआ है। गौहर खान और हिना खान की टीम के साथ सिद्धार्थ शुक्ला इस वीडियो में सभी महिला कंटेस्टेंट को टास्क को लेकर गाइड करते हुए दिखते हैं। तभी टास्क शुरू होते ही सभी महिला कंटेस्टेंट ज्वेलरी की चोरी कर लेती है।
गौहर इस पर भड़क जाती है। सिद्धार्थ और गौहर के बीच टास्क को लेकर बहस होती है। ऐसे में एजाज खान भी सामने आते हैं और सिद्धार्थ शुक्ला से कहते हैं कि उन्होंने पूरा गेम बिगाड़ दिया है। सिद्धार्थ अपनी बात पर टिके रहते हैं। वही एजाज खान भी सिद्धार्थ के हर जवाब पर पलटवार करते हैं।

इतना ही नहीं घर में लगातार बर्तन धोने की वजह से एजाज परेशान होकर सभी कंटेस्टेंट को कहते हैं कि अगर उन्हें किसी का खाने का बर्तन किचन में धोने के लिए दिखा तो वह उसे तोड़ देंगे।
कुल मिलाकर देखा जाए तो बिग बॅास अपने रंग में वापस लौटकर आ रहा है। इस नए प्रोमो वीडियो से साफ देखा जा सकता है कि एजाज खान पूरी तरह से गेम खेलने के लिए तैयार हैं। एजाज का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर #EijazKhan भी शुरू हो गया है। चलिए आपको ये प्रोमो वीडियो दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications