Bigg Boss 14 Promo: टास्क में हाथापाई पर उतरे घरवाले, रुबीना ने निक्की को सिखाया सबक
बिग बॅास 14 को लेकर घर में माहौल वीकेंड के वार के बाद से काफी बदला हुआ है। घर में सभी कंटेस्टेंट एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में हर कोई अपनी राय देने में पीछे नहीं रह रहा है। रुबीना दिलैक भी आज कुछ ऐसा ही करने वाली हैं जहां पर वह निक्की तंबोली को सीनियर्स मानने से इंकार करती हैं और कहती हैं कि आप भी इस घर की सदस्य हो तो आपको भी काम करना होगा। नए प्रोमो में रुबीना दिलैक सलाह देती हैं कि निक्की तंबोली को काम करना चाहिए।
अभिनव शुक्ला को निक्की तंबोली सब्जियां काटने का काम देती हैं। रुबीना दिलैक को भी उनका काम समझाती हैं। निक्की से उनकी बहस होती है। रुबीना ये समझाती है कि निक्की तंबोली केवेल कंफर्म कंटेस्टेंट है न ही घर की सीनियर। दोनों ही बातों में फर्क है। निक्की हॅाल से निकलकर बाथरूम में जाती हैं और कैमरे से बात करते हुए कहती हैं।

कि वो कोई काम नहीं करेंगी। लोग भी क्या तुलना कर रहे हैं अपने आपकी और मेरी। इसके साथ घर में एक और टास्क होता है जहां पर अपना निजी सामान पाने के लिए एक दूसरे से भिड़ते हुए ये सभी कंटेस्टेंट नजर आयेंगे। जहां पर सभी को अपने बॅाक्स में बॅाल्स को जुटाना है। लेकिन इस दौरान घर में सभी की हाथापाई होती है। चलिए फिर आपको इसका प्रोमो दिखाते हैं।
एक और वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications