..................... बिग बॅास 14 आज का एपिसोड रुबीना दिलैक की फाइट Bigg Boss 14 Promo Rubina Dilaik fight with Hina Khan,Sidharth Shukla and Gauahar - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 14 Promo: हिना खान, सिद्धार्थ और गौहर खान पर भारी पड़ी अकेली रुबीना,सीधा पंगा !

बिग बॅास 14 में फाइट का लेवल पहले वीक में हाई होता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि घर में मौजूद इस वक्त सभी कंटेस्टेंट हर दिन अपनी नई इमेज सामने रख रहे हैं। इस वक्त ये कह पाना मुश्किल है कि कौन सा कंटेस्टेंट घर में मजबूत है और कौन कमजोर। इस बीच रुबीना दिलैक रिजेक्ट कंटेस्टेंट के जोन से बाहर आकर अब घर में एंट्री ले चुकी हैं।

बीते दिन के एपिसोड में आपने देखा कि इम्यूनिटी टास्क छोड़ने के बदले बिग बॅास ने उन्हें घर में रहने का प्रस्ताव दिया। रुबीना ने इसके लिए हामी भरी। लेकिन जैसा की बीते कई दिन से देखा जा रहा है कि घर के सभी कंटेस्टेंट को केवल 7 आइटम बिग बॅास मॅाल से इस्तेमाल करने के लिए मिलेंगे।

rubina dilaik

ऐसे में शुक्रवार के एपिसोड में एक बार फिर से इसे लेकर बहस होती हुई दिखाई देगी। रुबीना दिलैक सलवार कमीज को लेकर के लिए सीनियर सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान से भिड़ जाती हैं। तीनों के साथ उनकी जमकर बहस होती है।

एजाज खान और अनुभवर सिन्हा भी रुबीना को समझाने आते हैं। लेकिन वो किसी की सुनने के लिए तैयार नहीं होती है। इसी का वीडियो कलर्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किया है।

रुबीना और जैस्मिन के बीच चप्पल-जूतों को लेकर लड़ाई हुई थी। रुबीना अपने कपड़ों के लिए सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान से लड़ जाती है। लेकिन रुबीना बिना कमजोर पड़े हुए मजबूती से अपना पक्ष रखती हैं।

इसके साथ ही निक्की तंबोली टास्क के दौरान डट कर सभी घरवालों का सामना करती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान निक्की का सपोर्ट करते हुए दिखाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X