..................... बिग बॅास 14 आज का एपिसोड वीडियो Bigg Boss 14 Promo Pavitra punia, Nikki rain dance with sidharth fight with rahul vaidya - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 14 Promo: निक्की और पवित्र का सिद्धार्थ के लिए सेक्सी डांस, आग बबूला हुए राहुल वैद्य

इम्यूनिटी टास्क के कारण इस वक्त बिग बॅास के घर में दिखाई दे रहा है महिला कंटेस्टेंट का जलवा। जी हां, बुधवार के एपिसोड में जहां सभी महिला कंटेस्टेंट टास्क को जीतने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला से टैटू बनवाती हुई नजर आयीं। वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को ये टास्क आगे बढे़गा।

टास्क जीतने के लिए रुबीना दिलैक, निक्की तंबोली, जैस्मिन भसीन और पवित्र पुनिया सारी हदें पार करती हुई दिखाई देंगी। जहां पर रोमांटिक पानी डांस में सिद्धार्थ शुक्ला को मदहोश करते हुए खास तौर पर दिखाई देंगी पवित्र पुनिया और निक्की तंबोली। फिलहाल ये टास्क कौन जीतता है ये तो आज के एपिसोड में पता ही चल जाएगा।

Bigg Boss

लेकिन फाइनल टास्क के दौरान एक तरफ जहां निक्की तंबोली और पवित्र पुनिया के साथ जैस्मिन भसीन तोड़ फोड़ करती हुई दिखाई देंगी। वहीं दूसरी तरफ रोमांटिक जोड़ी का खिताब अपने नाम करने से पहले ही पवित्र पुनिया और राहुल वैद्य घर के सबसे बड़े जानी दुश्मन बनने की तैयारी कर चुके हैं।

जहां पर बाथरूम की साफ-सफाई से उठा हुआ मामला खाने तक पहुंच जाता है। पवित्र पुनिया और राहुल के बीच जमकर बहस होती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आज के एपिसोड में पवित्र पुनिया पूरी तरह छाई हुई दिखाई देंगी।

आप ये भी कह सकते हैं कि आज के एपिसोड में पवित्र पुनिया में आपको सिद्धाथ शुक्ला की हरकत भी दिखाई देगी। चलिए फिर आपको इसका वीडियो दिखाते हैं। जो कि चैनल ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X