Bigg Boss 14 Promo: निक्की तंबोली के हाथ से निकला कंफर्म सदस्य टैग, सिद्धार्थ - रुबीना की फाइट
बिग बॅास 14 के वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है। जहां पर निक्की तंबोली से इम्युनिटी पाकर कंफर्म सदस्य का ताज उनके हाथ से निकलने वाला है। इसकी घोषणा खुद बिग बॅास ने की है। जी हां, जैसा कि देखा जा रहा है कि कंफर्म सदस्य होने के बाद निक्की तंबोली जमकर अपनी मनमानी कर रही हैं।
उन पर गाली देने का भी आरोप लगाया गया है। लेकिन अब शो में एक नया ट्विस्ट आया है जहां पर सभी कंटेस्टेंट को ये मौका मिलेगा कि निक्की के पास कंफर्म की सदस्यता रहनी चाहिए या नहीं इसका फैसला उन सभी को करना है। बिग बॅास का ये फैसला सीनियर्स को भी हैरान कर देता है।

इस नए प्रोमो वीडियो में जैस्मिन भसीन, जान कुमार सानू और निशांत मल्कानी निक्की को उनकी गलती बताना शुरू करते हैं। जिससे निक्की काफी नाराज भी हो जाती हैं। जहां पर निक्की के अहंकार, और बर्ताव के बदलने पर आवाज उठाई जाती है। आपको याद दिला दें कि निक्की तंबोली, निशांत मल्कानी, राहुल वैद्य और पवित्र पुनिया का ग्रुप बना है।
ऐसे में इन सभी का निक्की के खिलाफ होना गेम को नया ट्विस्ट दे रहा है। साथ ही खाना बनाने में सब्जी काटने को लेकर एक बार फिर रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला अपना पक्ष रखते हुए नजर आयेंगे। इसे लेकर सिद्धार्थ शुक्ला और रुबीना दिलैक के बीच जमकर बहस भी होती है। चलिए फिर आपको इसका वीडियो दिखाते हैं जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications