Bigg Boss 14 Promo Video: निक्की तंबोली ने दी जमकर गाली, जैस्मिन भसीन का रोकर बुरा हाल
बिग बॅास 14 में इम्यूनिटी टास्क को लेकर घर इस वक्त दो टीम के बीच गेम को दिलचस्प बना रहा है।सभी कंटेस्टेंट दूसरे वीक में इम्यूनिटी पाने के लिए टास्क को जीतने की कोशिश कर रहे हैं। निक्की तंबोली संचालक बनकर लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। इस प्रोमो मेें जैस्मिन भसीन गेम का नियम तोड़ती हैं, जिसके लिए निक्की तंबोली उन्हें रोकती हैं। इसके बाद वो भड़क जाती हैं और जैस्मिन को गाली दे देती हैं।
आलम यहीं पर नहीं थमता है। इसके बाद निशांत मलकानी और शहजाद देओल के बीच मामला लड़ाई पर उतर आता है। एजाज दोनों की फाइट रोकते हैं। शहजाद गलती से टास्क सामान दूसरी तरफ भेजते हैं जो जाकर निक्की को लगता है। निक्की तंबोली फिर से शहजाद को जमकर गाली देती हैं।

कैमरे के सामने जानकर जैस्मिन बिग बॅास से निक्की तंबोली की हरकत पर एक्शन लेने के लिए बोलती हैं और रोकर उनका बुरा हाल हो जाता है।आपको बता दें कि बिग बॅास में इस वक्त इम्यूनिटी टास्क को लेकर सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे के सामने खड़े हैं। जहां पर सभी इसे जीतने के पीछे पड़े हुए हैं।
इस दौरान सभी सीनियर्स इस पूरे टास्क को देखते हैं। राहुल वैद्य बीते दिन की तरह आज के एपिसोड में भी टास्क को फन बनाने की कोशिश करते हैं। चलिए आपको दिखाते हैं आज के एपिसोड का वायरल होता हुआ वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications