Bigg Boss 14 Promo: पत्नी रुबीना के लिए अभिनव की कुर्बानी, इम्यूनिटी टास्क में निक्की की हाथापाई
बिग बॅास 14 का नया प्रोमो वीडियो साफ बता रहा है एक ही वीक में घर में हर तरह के ट्विस्ट सामने आ रहे हैं। बीते एपिसोड के अनुसार अभिनव कश्यप ने टास्क जीतकर खुद के लिए इम्यूनिटी पाई है। घर के सभी सदस्य नॅामिनेशन में है। ऐसे में खुद को बचाने के लिए अभिनव शुक्ला ने पॅावर जीत ली है इस वक्त वह घर से बाहर होने की प्रक्रिया से सुरक्षित हो चुके हैं।
लेकिन उनकी ये सुरक्षित रहने की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रह सकती है। जी हां, नए प्रोमो के अनुसार अभिनव शुक्ला के सामने बिग बॅास ये शर्त रखते हैं कि वह अपनी पत्नी रुबीना दिलैक को रिजेक्ट कंटेस्टेंट के जोन से लेकर आ सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी इम्युनिटी देनी होगी। इसके लिए अभिनव क्या करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

इसके साथ घर के सभी सदस्यों को मिलकर 7 सामान की लिस्ट हिना को देनी होगी। ऐसे में निक्की तंबोली अपनी मनमानी करते हुए दिखाई देंगी। पुरुष के बाद घऱ की सभी महिलाओं को भी इम्युनिटी पाने के लिए एक टास्क करना होगा। जहां पर सिद्धार्थ के साथ सभी को डांस कर उन्हें रिझाना होगा।
निक्की तंबोली टास्क के दौरान तोड़ फोड़ करने लगती हैं। इससे पवित्र पुनिया काफी भड़क जाती हैं। घर में होता है जमकर बवाल। चलिए फिर बिना इंतजार किए आपको इसका वीडियो दिखाते हैं।
एक और वीडियो


Click it and Unblock the Notifications