Bigg Boss 14 Video: रेड जोन में बदला घर का आधा हिस्सा, 3 कंटेस्टेंट की वापसी, पलटेगा पूरा गेम

बिग बॉस 14 का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है जो कि ये जाहिर कर रहा है कि इस बार शो का पूरा गेम पलटने वाला है। जैसा कि बीते एपिसोड में आपने देखा कि गौहर खान, हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच किसकी टीम जीती है इसे लेकर आज खुलासा होगा। आपको बता दें कि जिसकी टीम हार जाएगी वो सीनियर घर से अपनी टीम के साथ बाहर हो जाएगा। हालांकि प्रोमो वीडियो में ये साफ नहीं हो पाया है कि किसकी टीम बाहर जाएगी।

लेकिन जैसा कि प्रोमो में देखने पर लग रहा है कि जान कुमार और राहुल घर के भीतर ही हैं। जो कि गौहर की टीम में थे। वहीं हिना खान की टीम के भी सदस्य दिखाई दे रहे हैं। एजाज खान और पवित्र पुनिया नहीं दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला की टीम इस टास्क को हार गई है।

Bigg Boss 14

वे सभी शो से बाहर निकल गए है। साथ ही तीनों सीनियर भी शो से अलविदा ले चुके हैं। घर के सभी सदस्य काफी रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। निक्की तंबोली तो हिना और गौहर के पैर तक छू लेती हैं। लेकिन इसी वक्त घर एक हिस्सा खुलता है। आज के एपिसोड में ये साफ हो जाएगा कि इस हिस्से में कौन होगा?

लेकिन मीडिया रिपोर्ट अनुसार एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट शो में फिर से वापसी ले रहे हैं जो कि रेड जोन में होंगे। एजाज खान और पवित्र पुनिया इसी जोन का हिस्सा होंगे। सारा गुरपाल की वापसी होती है या नहीं, साथ ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लेकर भी कोई खुलासा हो सकता है। तब तक के लिए आप देखिए ये प्रोमो Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X