..................... बिग बॅास 14 आज का एपिसोड, हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला Bigg Boss 14 Promo Hina Khan and sidharth shukla big fight for Nikki and Jasmine - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 14 Promo: निक्की- जैस्मिन के लिए सिद्धार्थ शुक्ला पर बरस पड़ी हिना खान, जमकर हंगामा

बिग बॅास 14 में आज का एपिसोड निजी सामान के लिए एक दूसरे के लिए खड़े होने से शुरू होगा। लेकिन ये लड़ाई पहुंच जाएगी सीनियर्स तक। जी हां, जैसा कि आपने बीते एपिसोड में देखा कि कैसे अपना निजी सामान पाने के लिए सभी कंटेस्टेंट को एक दूसरे से मुकाबला करना है। बॅाल्स को अपने बैग में डालना है।

आज का मुकाबला होगा जैस्मिन भसीन और निक्की तंबोली में। पहले से ही ये दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में इन दोनों के सामने आने पर हाथापाई भी होती है। लेकिन कौन गेम जीतेगा इसका फैसला करने का काम सीनियर्स का होगा। लेकिन ऐसा मालूम होता है कि सही और गलत के बीच सीनियर्स एक दूसरे से उलझे हुए नजर आते हैं।

Bigg Boss 14

इस पूरे टास्क के आखिरी में ये चुनने की बारी आती है कि निक्की तंबोली और जैस्मिन भसीन में से आखिर कौन अपनी बैग में बॅाल्स जुटा पाया है। लेकिन इसमें जैस्मिन भसीन को विजेता बताते हुए हिना खान उनका साइड लेती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला इसके खिलाफ खड़े होते हैं और कहते हैं कि जैस्मिन नहीं जीत पायी हैं।

दोनों एक दूसरे को खरी सुनाते हुए भी नजर आते हैं। ऐसे में कौन जीतेगा ये तो आज के एपिसोड में पता चलेगा। हालांकि निक्की और जैस्मिन के अलावा अभिनव शुक्ला और जान कुमार के बीच भी निजी सामान को लेकर गेम होने वाला है। फिलहाल चलिए आपको बिना किसी इंतजार के लिए दिखाते हैं आज के एपिसोड का ये वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X