Bigg Boss 14 Preview Video: गौहर खान की हरकत पर भड़के सिद्धार्थ, हिना ने दिया बिकिनी टास्क
बिग बॅास 14 के आगाज के साथ एक बार फिर से घर के अंंदर किसी की चर्चा हो रही है तो वो और कोई नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला हैं। सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर घर में सीनियर कैप्टन बनकर आए हैं। फिलहाल उन्हीं के हिसाब से पूरा घर चल रहा है। बिग बॅास के आज यानी कि सोमवार के एपिसोड में ढेर सारे मसाले तैयार हैं।
एक तरफ जहां सिद्धार्थ शुक्ला को शहनाज का नाम लेकर पंंजाब का जीजा बुलाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच फाइट भी देखने को मिलेगी। तूफानी सीनियर्स गौहर खान के साथ सिद्धार्थ शुक्ला बहस करते हुए दिखाई देंगे। रिजेक्ट हुए कंटेस्टेंट को टास्क दिया जाएगा। जहां पर रुबीना दिलाइक को घर के अंदर आने दिया जाएगा।

लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला ने उनके सामने ये शर्त रखी है कि उन्हें घर में आने के बाद कोई भी सामान नहीं दिया जाएगा। उन्हें एक ही कपड़े में रहना होगा। इस पर रुबीना काफी नाराज हो जाती है। दूसरी तरफ निशांत मलकानी को हिना घर के अंदर आने के लिए बिकिनी का टॅाप पहने के लिए कहती हैं।
लेकिन मामला घर का तब गंभीर हो जाता है। जब गौहर खान रानी बनती हैं और घर वालों को उन्हें प्रभावित करके गहने देने होते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ये आरोप लगाते हैं कि गौहर ने बिना टास्क को अच्छे से किए हुए ऐसे ही गहने दे दिए। आपस में ही उलझ जाते हैं गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला। सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं कि मेरे लिए गेम में जरूरी है कि टास्क किस तरह होगा। गौहर भी उन पर बरस पड़ती हैं।
नीचे देखिए इसका वायरल हुआ VIDEO
View this post on InstagramA post shared by BIGGBOSS 14 JASOOS (@biggboss14jasoos) on


Click it and Unblock the Notifications