बिग बॉस 14 की निक्की तंबोली को हुआ कोरोना, फैंस की चिंता के बाद शेयर किया पोस्ट
बिग बॉस 14 की फाइनलिस्ट निक्की तंबोली कोरोना की चपेत में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। जिसके बाद वह सेल्फ क्वारंटाइन में हैं। ऐसी खबरों के बीच निक्की तंबोली के फैंस ने सोशल मीडिया पर तुरंत उनके लिए कमेंट्स व पोस्ट करने शुरू कर दिए। फैंस की चिंता के बीच निक्की ने पोस्ट शेयर कर बताया कि वह ठीक हैं और बीएमसी के तमाम नियमों का पालन कर रही हैं।
निक्की तंबोली ने बेशक बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं जीती लेकिन वह बिग बॉस 14 की सबसे चर्चित और फेमस कंटेस्टेंट रही हैं। उन्हें बिग बॉस के बाहर आते ही कई प्रोजेक्ट्स ऑफर होने लगे। लेकिन फिलहाल वह कोरोना संक्रमित पाई गई हैं जिसके बाद वह अपने घर में ही आइसोलेशन में हैं।

निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया पर लिखा, मं सेल्फ क्वारंटाइन में हूं। डॉक्टर की निगरानी में अपना इलाज कर रही हूं। मैं सभी से अनुरोद करती हूं कि हाल में ही मैं जिनके टच में आई प्लीज वह भी अपना कोविड19 टेस्ट करवा लें।
वह आगे लिखती हैं, सभी के प्यार और स्नेह के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। मैं सभी फैंस के सपोर्ट को पाकर बेहद खुश हूं। सभी अपना ध्यान रखें, मास्क लगाएं, हमेशा अपने हाथ सेनिटाइज करते रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

निक्की तंबोली का नया गाना
बताया जा रहा है कि निक्की तंबोली जल्द ही म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। वह इन दिनों इसी की शूटिंग में बिजी चल रही थीं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी निक्की को मिल रहे ऑफर
कहा जा रहा है कि निक्की तंबोली को ओटीटी की ओर से भी कई ऑफर आए हैं। निक्की की प्रोड्यूसर्स के साथ भी मुलाकात जारी हैं। वह जल्द ही डिजिटल डेब्यू भी कर सकती हैं।

साउथ फिल्मों की हीरोइन निक्की तंबोली
बिग बॉस से पहले निक्की तंबोली ने साउथ की फिल्मों में काम किया था। जिसमें सबसे ज्यादा कंचना उनकी फेमस फिल्म रही है। इसके अलावा निक्की तंबोली 2 तेलुगू फिल्म तिप्परा मीसम (Thipparaa Meesam) और चिकटी छितकूचुडु (Chikati Gadilo Chithakotudu) में भी दिख चुकी है।

सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव
बिग बॉस के बाद निक्की तंबोली की लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। सोशल मीडिया पर वह खुद तो काफी एक्टिव रहती ही हैं साथ ही उनके ढेरों फैन पेज हैं जो उनके बारे में हर अपेडट शेयर करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











