Bigg Boss में बवाल, निक्की तंबोली ने बोला जान कुमार ने किया जबरदस्ती Kiss इसे जेल भेजो
बिग बॅास 14 को लेकर नई और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। शो के नए प्रोमो के अनुसार निक्की और जान कुमार सानू के बीच की दोस्ती में बिना इजाजत के हाथ लगाने का आरोप लग गया है। कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया गया है। इसके अनुसार बिग बॅास घर में दो जेल लाते हैं।
जिसमें घर के सभी सदस्यों को ये तय करना है कि आखिर कौन वो दो सदस्य है जिन्हें अपने बर्ताव के कारण जेल भेजना चाहिए। ऐसे में निक्की अपने खास दोस्त जान कुमार शानू का नाम लेती हैं। निक्की कहती हैं कि बिना किसी लड़की के मर्जी के आप उसे कैसे किस कर सकते हैं। ये गलत है और आप जेल जाना डिजर्व करते हैं।

इसके बाद अली भी जान पर भड़कते हैं और कहते हैं कि आप उन्हें पीछे मना करने पर भी क्यों जाते हैं, ये सरासर गलत है। इसके बाद जान अपनी सफाई में कहते हैं कि अगर निक्की को ये पसंद नहीं है तो वह पलट कर मुझे किस क्यों करती हैं। इसके बाद दोनों के बीच बदस होती है।
साथ ही कविता कौशिक एक बार फिर एजाज खान पर अपनी भड़ास निकालती है और कहती हैं कि एजाज और पवित्र पुनिया का रोमांस फेक है। दोनों को जेल भेजना चाहिए। आपको बता दें कि वीकेंड का वार के दौरान भी जेल में भेजे गए दोनों कंटेस्टेंट को लेकर सलमान खान चर्चा करेंगे। वहीं निक्की ने जो जान पर आरोप लगाया है उस पर सलमान का क्या टेक होता है ये देखना भी दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications