कोरोना के कारण निक्की तंबोली के भाई की हालत गंभीर, एक्ट्रेस ने घर पर की पूजा, लिखा- बहन को इंतजार
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच लगातार स्टार्स से जुड़ी हुई गंभीर रिपोर्ट सामने आ रही है। बिग बॅास 14 फेम निक्की तंबोली ने भी अपने इंस्टाग्राम के जरिए ये जानकारी दी है कि उनके भाई की हालत गंभीर है इसकी वजह कई सारी बीमारियों के साथ उनका कोरोना पॉजिटिव होना भी है।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिससे ऐसा मालूम होता है कि भाई के लिए निक्की तंबोली ने पूजा भी रखवाई है। ताकि वह ठीक हो जाएं। निक्की तंबोली के इस पोस्ट को देखकर मालूम होता है कि उनके भाई की हालत काफी गंभीर है और उन्होंने इसके लिए सभी को प्रार्थना करने के लिए निवेदन किया है।

निक्की तंबोली ने भाई के सेहत की जानकारी देते हुए लिखा है कि मेरे भाई के लिए प्रार्थना करिए। वह लंबे समय से कोरोना से जूझ रहा है। इसके अलावा और भी कई बीमारियों से वह पीड़ित है। मुझे और मेरे परिवार को शक्ति की जरूरत है। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर किया है।
निक्की ने पूजा की तस्वीरें शेयर कर लिखा है कि भगवान आपकी प्रार्थनाओं का जवाब देते हैं। जितना आप सोचते हैं। हर किसी को वह नहीं मिलता जो वह पाना चाहता है। हम सभी के जीवन में दुख होते हैं लेकिन किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि अगर भगवान से प्रार्थना करते हैं तो वह आपके लिए अच्छा करते हैं। जल्दी ठीक हो जाओ भइया। आपकी बहन आपका इंतजार कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications