Bigg Boss 14 Live : कोरोना में मैंने अपने 3 करीबी लोगों को खो दिया, काफी डरावना था- सलमान खान
सलमान खान ने इस बार अपनी एंट्री के साथ जस्ट चिल सांग पर डांस किया। साथ ही उन्होंने इस साल कोरोना महामारी से दुनिया और खुद पर हुए प्रभाव पर भी बात की। सलमान ने कहा कि हम सभी को आत्मनिर्भर बनना है। इस बार लॅाकडाउन में सैलरी भी डाउन है। हौसला भी सभी का डाउन है।
हम सभी ने लॅाकडाउन में समय बिताने के लिए नया काम किया । सलमान ने अपने फार्म हाउस पर जो काम किए हैं, उसकी भी झलक दिखाई । जहां पर सलमान खान के पेटिंग करने से लेकर खेती करने और साफ-सफाई के साथ कोरोना दान की भी झलक दिखाई गई। सलमान ने कहा कि मैंने ये सब करके अपना 2020 गुजारा है। आपके लिए भी सबकुछ ठीक करने की कोशिश करते हैं वो भी एंटरटेनमेंट के जरिए।

वो भी टीवी के नंबर 1 रियलिटी शो बिग बॅास के द्वारा। उन्होंने आगे कहा कि बिग बॅास 13 सुपरहिट रहा। इतना हिट हुआ कि इसका टाइम आगे बढ़ाना पड़ा। इसके बाद ही दुनिया बिग बॅास का घर बन गया। लॅाकडाउन में जो भी कुछ नहीं किया वो सब बिग बॅास में होगा। सलमान ने ये बताया कि बिग बॅास में बाहर का खाना होगा।
स्पा मिलेगा जिसे सभी ने लॅाकडाउन में मिस किया। बीबी थिएटर के साथ शॅापिंग करने के लिए बीबी मॅाल भी होगा। कुल मिलाकर 2020 को बिग बॅास जवाब देगा। सलमान ने बातचीत में ये भी कहा कि कोविड में मैंने भी अपने 3 करीबी लोगों को खो दिया। कोविड मेरे घर की बिल्डिंग और मेरे फार्म हाउस के पास पहुंच गया था। ये काफी डरावना था। बता दें कि शो के पहले कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा किया है। वो होंगे कुमार सानू के बेटे जानू कुमार।


Click it and Unblock the Notifications