Bigg Boss 14 में हुई दो स्टार शेरनियों की एंट्री, चेहरा देख उड़ेंगे होश, देखिए VIDEO
बिग बॅास 14 का नया प्रोमो सामने आया है जो कि ये बता रहा है कि शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। शो को बीते हुए दो वीक हुआ है। ऐसे में घर से केवल दो ही कंटेस्टेंट बाहर निकले हैं। वो हैं सारा गुरपाल और शहजाद देओल। इन दोनों की घर से बाहर निकलने के बाद एक बार फिर से शो को मसालेदार बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है।
ऐसे में इस वीकेंड का वार घर में दो जबरदस्त वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। नैना सिंह इस प्रोमो वीडियो में बाबूजी धीरे चलो और लैला में लैला गाने में एंट्री कर रही हैं। कविता कौशिक भी सफेद रंग की फ्लोर गाउन पहन कर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ कविता कौशिक और एजाज खान के बीच वीकेंड का वार पर बात होगी।

लेकिन शायद घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयेंगे ये फिलहाल घरवालों के लिए सरप्राइज होने वाला है। दूसरी तरफ टीआरपी लिस्ट में बिग बॅास अपनी पकड़ नहीं बना पा रहा है। रिपोर्ट ये भी है कि आने वाले दिनों में और भी सीनियर्स की एंट्री घर के अंदर होगी। लेकिन उसी के साथ घर का गेम और भी दिलचस्प बनाने के लिए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट क्या करेंगे ये बिग बॅास की टीआरपी में काफी मायने रखता है।
नैना सिंह की बात करें तो वह रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में नजर आ चुकी हैं। कविता कौशिक अपने बेबाक बयान से हमेशा से ही चर्चा में रही हैं। इन दोनों के अलावा बिग बॅास के घर दो और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होगी। वो कौन होगा इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।
View this post on InstagramA post shared by Colors TV (@colorstv) on


Click it and Unblock the Notifications