एजाज-पवित्रा के किसिंग सीन पर बवाल, करणी सेना ने कहा ये लव जिहाद, Bigg Boss बंद करो !
सलमान खान के बहुप्रतिक्षित शो बिग बॅास 14 को लेकर नया बवाल खड़ा हो गया है। इस पूरे शो पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि बिग बॅास हर साल किसी ना किसी विवाद से घिरा रहता है। इस बार शो के सामने तीसरा बड़ा विवाद आ गया है। राधे मां के शो पर आने पर भी इसकी आलोचना की गई।
जान कुमार सानू के मराठी भाषा के अपमान को लेकर भी शो बंद करने की चेतावनी राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने दी। इस बार करणी सेना की नजर बिग बॅास शो पर है। करणी सेना ने शो के मेकर्स और सलमान खान पर अडल्ट कंटेंट के साथ लव जिहाद को प्रमोट करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने सीधे तौर पर बिग बॅास 14 शो को बैन करने की मांग की है। बिग बॅास से जुड़ी डिटेल देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट द खबरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करणी सेना का खत शेयर किया है। जिसमें शो में पवित्र और एजाज की दोस्ती को लव जिहाद से जोड़ा गया है।
इसमें लिखा है कि हाल ही में एजाज खान को पवित्र पुनिया के गालों पर किस करते हुए देखा गया है। किसिंग का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया जा रहा था। कलर्स चैनल पर भी किसिंग सीन को प्रमोट किया गया। हमारा मानना है कि बिग बॅास शो अश्लीलता को प्रमोट कर रहा है।
इससे देश के सामाजिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इस खत में आगे लिखा गया है कि यह शो देश के सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ काफी आपत्तिजनक है। इंटिमेट सीन्स भी इसका हिस्सा हैं। बिग बॅास 14 लव जिहाद को प्रमोट कर रहा है। इसे बढ़ावा दे रहा है। जिसे स्वीकारा नहीं जा सकता है। इस वजह से हम कलर्स टीवी के शो बिग बॅास पर बैन की डिमांड कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
