..................... बिग बॉस 14 जीतने के लिए राहुल वैद्य ने दिए इतने पैसे Bigg Boss 14 Jasmin bhasin says rahul vaidya pays 5 lakh rupees for pr and trend - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 14 का विनर बनने के लिए राहुल वैद्य ने दिए लाखों, जैस्मिन भसीन का खुलासा VIDEO

By Filmibeat Desk

बिग बॉस 14 अपने अंत की तरफ तेजी से आगे जा रहा है। फाइनल वीक में पहुंचने के लिए सभी कंटेस्टेंट काफी मेहनत कर रहे हैं। फिलहाल जो कंंटेस्टेंट घर के भीतर हैं उनके नाम रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, राखी सावंत, अली गोनी और एजाज खान बचे हुए हैं। एजाज खान की जगह गेम को देवोलीना भट्टाचार्जी खेल रही हैं। लेकिन इस बीच घर में एंट्री हुई है पुराने कंटेस्टेंट की, जो कि अपने फेवरेट को जीत का ताज पहनाने के लिए घर के भीतर आए हैं।

जैस्मिन भसीन की एंट्री काफी रोचक है। वह अपने पुराने अंदाज में ही घर में एंट्री ली हैं। आने के साथ उन्होंने राहुल वैद्य को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। जैस्मिन भसीन, राहुल वैद्य, पारस छाबड़ा और अली गोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Jasmin bhasin,Rahul vaidya,

वीडियो में जैस्मिन भसीन ये कह रही हैं कि राहुल अपने पीआर को 5 लाख हर वीक के दे रहे हैं ताकि घर से बाहर उनका जमकर प्रचार हो। इसमें सोशल मीडिया ट्रेंड भी शामिल है। वीडियो में जैस्मिन भसीन कहती हैं कि बहुत पैसे भर रहे हो, जिस हिसाब से तेरा चल रहा है, मुझे नहीं पता।

मैंने सुना है तू 5 लाख रुपए हर वीक के खर्च कर रहा है। इसके बाद जैस्मिन की बात पर राहुल वैद्य भी हामी भरते हुए नजर आते हैं। वीडियो में जैस्मिन ये भी कह रही हैं कि बाहर दिखा भी है। हां, भाई लग रहा है। या तो जो भी तेरी एजेंसी है। वो जानते हैं कि अगर तू पॅापुलर होगा तो उनका बिजनसे भी बढ़ेगा।

जैस्मिन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इसका जो नेक्स्ट लेवल है, इसका तो कोई मुकाबला ही नहीं है। बता दें कि द खबरी ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। ये भी याद दिला दें कि फिनाले वाले टास्क के दौरान भी राहुल से जैस्मिन ये कहती हुई नजर आती हैं कि तू तो ट्रेंड करता है। इस पर राहुल चुप हो जाते हैं। चलिए आपको ये वीडियो दिखाते हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X