Bigg Boss 14 में नेपोटिज्म,भड़की जान की मां- कुमार सानू ने 23 हजार गाने गाए हैं, उसने 23 भी नहीं
बिग बॅास 14 में नए कंटेस्टेंट के एंट्री लेने के साथ ही घर के कई रिश्ते साफ दिखाई दे रहे हैं। दोस्ती और दुश्मनी की जंग बिग बॅास के घर में खुलेआम हो रही है और ये मामला अब पहुंच चुका है नेपोटिज्म पर भी। जी हां, बिग बॅास के घर में इस वीक नॅामिनेशन टास्क के दौरान जान कुमार सानू पर नेपोटिज्म का आरोप लगाया है राहुल वैद्य ने।
आपको बता दें कि दोनों ही सिंगर है। राहुल वैद्य ने अपनी पहचान इंडियन आइडल शो के साथ लाइव शोज से भी बनाई है। जान कुमार सानू भी यू ट्यूब पर लोकप्रिय हैं। बिग बॅास में उनकी एंट्री के साथ ही ये नाम जुड़ा है कि वह कुमार सानू के बेटे भी हैं। इसी पर राहुल वैद्य ने उन्हें नॅामिनेट करते हुए कहा है कि इस शो में सभी अपनी पहचान से हैं।

लेकिन जान नेपोटिज्म के साथ आए हैं। जिसे लेकर घर के सभी कंटेस्टेंट ने जान का सपोर्ट किया। घर के बाहर जान की मां रीता भट्टाचार्य ने इस पर अपना दुख जाहिर किया और राहुल को करारा जवाब दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











