बिग बॅास बंद करने का MNS ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, मराठी भाषा पर जान ने मांगी सरेआम माफी
बिग बॅास 14 में नया विवाद शुरू हो गया है। ये मामला जुड़ा हुआ है मराठी भाषा को लेकर। जी हां, शो में हर बार ये कहा जाता है कि हिंदी भाषा का उपयोग करना है क्योंकि ये एक हिंदी टीवी शो है। लेकिन इस बीच कई बार आपा खोकर कंटेस्टेंट कुछ ऐसा कह देते हैं जो कि बाहर की दुनिया में बवाल मचा देता है।
ऐसा ही कुछ हुआ है मराठी भाषा को लेकर। जान कुमार सानू ने अनजाने में राहुल वैद्य और निक्की तंबोली के साथ एक बहस के दौरान मराठी भाषा को लेकर अपशब्द कह दिया। जिसके बाद चैनल को बिग बॅास का सेट तोड़ने की धमकी दी गई।

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने मराठी भाषा पर किए गए कमेंट पर जान का करियर खत्म करने और कलर्स चैनल का शो बिग बॅास बंद करने की धमकी दी थी। जान कुमार सानू को खुद सामने आकर इस संबंध में माफी मांगनी पड़ी है। चैनल पर इसका वीडियो रिलीज हुआ जहां पर जान मराठी भाषा का किए गए अपमान पर माफी मांग ली गई है।


Click it and Unblock the Notifications











