Bigg Boss 14 का पहला शॅाकिंग इविक्शन, सीनियर्स का बड़ा फैसला, ये कंटेस्टेंट बाहर, नाम लीक !
बिग बॅास 14 का गेम अब और भी अधिक दिलचस्प होने वाला है। बीते कई सीजन की तुलना में इस बार बिग बॅास के गेम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसी के चलते पहले दिन से घर पर राज कर रहे हैं पिछले सीजन के दमदार कंटेस्टेंट और विनर। यानी कि सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान।
अब ये तीनों ही उस नाम पर इस वीक हामी भरेंगे जो कि इस वीक घर से बाहर होगा। नॅामिनेशन टास्क के साथ बिग बॅास के घर में पहली बार इविक्शन भी होने वाला है। वो भी इस सीजन का पहला एलिमिनेशन। फिलहाल चैनल से ये रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।

लेकिन द खबरी ने अपने ट्वीट के साथ एक बड़ा खुलासा किया है कि आखिर कौन इस वीक घर से बाहर होगा। बता दें कि कमजोर कंटेस्टेंट के तौर पर जो नाम सामने आता है वो है जान कुमार सानू, निशांत मल्कानी,शहजाद देओल और सारा गुरपाल।


Click it and Unblock the Notifications