Bigg Boss 14 में मिड वीक इविक्शन, लाइव वोटिंग से बनेगा विजेता, फाइनल की पूरी अपडेट!

By Filmibeat Desk

बिग बॉस 14 का फिनाले अभी बस दो दिन बाद है। ऐसे में इस बात का खुलासा हो जाएगा कि कोरोना महामारी के दौरान आखिर इतने बड़े रियलिटी शो का विजेता कौन बना है?।बिग बॅास 14 अपने हिसाब से एक ऐसा सीजन रहा है जो कि कई बार कंटेस्टेंट के आने और जाने को लेकर लोकप्रिय बना रहा।

फाइनल की रेस में निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक, अली गोनी और राखी सावंत शामिल हैं। ऐसे में इतना तो साफ है कि मिड वीक में कोई ना कोई कंटेस्टेंट शो से बाहर चला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबर सामने आ रही है कि राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म रूही के प्रमोशन के लिए बिग बॅास 14 में आयेंगे। अपने साथ वह किसी एक कंटेस्टेंट को शो से बाहर ले जायेंगे। ठीक वीकेंड का वार से पहले शो में भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया और राजकुमार राव की एंट्री हुई है।

Bigg Boss 14

ऐसे में मिड वीक इविक्शन की खबर मानी जा रही है। रिपोर्ट अनुसार निक्की तंबोली और राखी सावंत में से कोई एक शो से बाहर जा सकता है। मिली जानकारी अनुसार राजकुमार राव अपने साथ किसी एक कंटेस्टेंट को शो से बाहर लेकर जायेंगे। इसके बाद फाइनल के लिए केवल चार कंटेस्टेंट शो में बचे रहेंगे।

दूसरी तरफ ये भी रिपोर्ट आ रही है कि शनिवार और रविवार के एपिसोड के बीच में लाइव वोटिंग भी रखी जाएगी। जहां पर टॅाप 2 या फिर टॅाप 3 कंटेस्टेंट के बीच लाइव वोटिंग होगी। उसी में से कोई दो आगे जायेंगे। या फिर कोई एक विनर बनेगा। फिलहाल वीकेंड के वार के एपिसोड की भी तैयारी शुरू हो चुकी है। कई डांस एक्ट के साथ गाने का भी एक्ट शो में दिखाई देगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X