मैं खुद को मारना चाहता था, सलमान खान का नंबर नहीं है मेरे पास, उनके पास जगह है तो मुझे काम दें
बिग बॅास टीवी शो इस बार भी अपने कंटेस्टेंट को लेकर चर्चा में बना हुआ है। बिग बॅास 14 में शो से बाहर निकलने वाले कंटेस्टेंट की चर्चा कम होती है। लेकिन शो में रहने के दौरान और बाहर आने के बाद जो कंंटेस्टेंट अपने नाम और काम को लेकर चर्चा में रहा है वह और कोई नहीं बल्कि शार्दुल पंडित है।
शार्दुल पंडित ने बिग बॅास शो के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना सबसे अधिक किया है। पैसों की दिक्कत और काम ना होने के कारण उन्होंने बिग बॅास शो का प्रस्ताव लिया था। शो में आने के साथ ही उन्हें खुल कर खेलने का मौका नहीं मिला।

आरजे और एक्टर शार्दुल पंडित कम वोटिंग के कारण शो से बाहर हो गए। एक बार फिर से वह पैसों की परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान से गुजारिश की है कि उन्हें कोई काम दिया जाए।


Click it and Unblock the Notifications