राखी सावंत ने की लाखों की धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज करने के साथ लगाया गंभीर आरोप!
बिग बॅास 14 से बाहर आने के बाद राखी सावंत अपनी मां की कैंसर की बीमारी को लेकर काफी परेशान दिखाई दीं। राखी सावंत ने शो से बाहर आकर अपनी मां की तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किए। लेकिन इस बीच राखी सावंत एक बार फिर बड़ी सी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गई हैं। ये मामला है लाखों की धोखाधड़ी का। राखी सावंत और उनके भाई राकेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। राखी सावंत के खिलाफ दिल्ली के विकासपुरी पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राखी और उनके भाई के खिलाफ ये शिकायत स्टेट बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी शैलेंद्र श्रीवास्तव नाम के शख्स ने दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखवाया है कि साल 2017 में एक बिजनेस के मामले में राखी सावंत के भाई राकेश से उनकी मुलाकात हुई थी।

राकेश ने उनके और एक और शख्स राज खत्री के साथ मिलकर फिल्म बनाने का प्लान रखा था। ये फिल्म बाबा राम रहीम के जीवन पर आधारित होती उन्होंने शैलेंद्र को एक फ्लैट पर डांस इंस्टीट्यूट खोलने का भी सुझाव दिया था। राकेश ने कहा था कि वह वहां पर अपनी बहन राखी सावंत को भी लेकर आयेंगे। शैलेंद्र ने बताया है कि राखी सावंत के नाम पर उनसे 6 लाख रुपए लिए गए हैं। उन्हें एक चेक भी दिया गया था जो कि जाली था।
साथ ही अग्रीमेंट पर भी गलत हस्ताक्षर किए गए हैं। बता दें कि इस पूरे मामले पर अभी तक राखी सावंत और उनके भाई की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। शो के बाद से राखी और उनके भाई मां के कैंसर के इलाज में बिजी हैं। जिसमें उनकी मदद सोहेल खान और सलमान खान भी कर रहे हैं। राखी ने इस सिलसिले में एक वीडियो भी जारी किया था।


Click it and Unblock the Notifications











