फ्लाइट में बैठे-बैठे अचानक रोमांटिक हुई प्रेग्नेंट पत्नी, पहले किया किस और फिर दे दिया लव बाइट

Rahul Vaidya Disha Parmar: राहुल वैद्य और दिशा परमार भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। इंडियन आइडल के एक्स कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने 'शादी नंबर 1', 'जाने-मन' और 'क्रेजी 4' जैसी लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों में लीड सिंगर के रूप में अपना करियर शुरू किया।
राहुल वैद्य और दिशा परमार अपने रिश्ते को लेकर बेहद निजी रहे हैं, लेकिन इंडियन आइडल फेम ने आखिरकार अपने रिश्ते के बारे में तब खुलासा किया जब उन्होंने कॉन्ट्रोवर्शिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 में हिस्सा लिया। राहुल ने खुलासा किया कि दिशा उनके जीवन में सबसे खूबसूरत चीज है उन्होंने उनके जीवन को बहुत बदल दिया। लोकप्रिय जोड़ी ने साल 2021 में शादी के बंधन में बंधीं और अब अपने पहले बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं।
पावर कपल ने मई 2023 को अपने संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट पर सबसे प्यारे तरीके से दिशा की प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इस पावर कपल की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और फैंस को वो अपने जीवन की हर घटना से रूबरू रखते हैं। दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ बेहद मनमोहक तस्वीरें पोस्ट करके अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाई। अब इस जोड़े की कुछ ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जहां दिशा राहुल को किस करती नजर आ रही हैं और दोनों फ्लाइट में हैं।
राहुल और दिशा की ये फोटो काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें इस तरह खुलेआम रोमांस करता देख काफी खुश भी हो रहे हैं। राहुल दिशा के घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने को है।


Click it and Unblock the Notifications