..................... Bigg Boss 14 fame Neha Bhasin massively trolled for wearing an off shoulder crop top - Hindi Filmibeat

जरा सा टॉप पहनकर Neha Bhasin आई कैमरे के सामने, गु्स्से में लोगों ने दिए ऐसे-ऐसे ताने

Neha Bhasin Video

Neha Bhasin Video: 'बिग बॉस 14' की प्रसिद्धि और बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय गायिका नेहा भसीन ने एक बार फिर अपने फैशन स्टेटमेंट से सबका ध्यान खींचा। नेहा ने घुटने तक स्कर्ट के साथ एक ऑफ-शोल्डर क्रॉप टॉप पहना हुआ था, ये लुक लोगों को पसंद नहीं आया।

नेहा का वीडियो
सिंगर नेहा भसीन को हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां वो काफी बोल्ड टॉप में नजर आईं लेकिन गायिका का यह पहनावा दर्शकों को पसंद नहीं आया और इसके लिए उन्हें बड़े पैमाने पर ट्रोल किया गया। खैर, यह पहली बार नहीं है जब नेहा को अपने आउटफिट्स के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है; अपने बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 14 की जर्नी के दौरान, उन्हें कई बार ट्रोल होना पड़ा लेकिन वह परवाह नहीं करतीं और अपने आपको और भी कॉन्फिडेंस से आगे बढ़ाती हैं।

नेहा को किया ट्रोल
नेहा भसीन का हाल ही में जो वीडियो सामने आया है उसमें वो बहुत खूबसूरत और हॉट लग रही थीं, और नेटिज़न्स ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से की। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें उर्फी पर दया आ रही है क्योंकि वह अक्सर अपने अजब तरह के आउटफिट के लिए ट्रोलिंग और बुलिंग का सामना करती हैं; नेटिजन्स का कहना है कि बेचारी उर्फी का नाम बिना किसी कारण के उछाला जाता है, सेलेब्स उससे भी बदतर कपड़े पहनते हैं, और नेहा भसीन उनमें से एक हैं।

नेहा का लुक
नेहा भसीन के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्रीजी ऑफ-शोल्डर क्रॉप टॉप पहना हुआ है, जो कि काफी ज्यादा छोटा है। इसे उन्होंने ऑफ व्हाइट स्कर्ट के साथ पेयर किया है, जो दिखने में काफी खूबसूरत लग रही है। नेहा ने अपने बालों को खुला रखा है। जिस तरह से वह खुद को कैरी कर रही हैं वह वाकई काबिले तारीफ है। उन्होंने अपने इस लुक को व्हाइट हील्स के साथ कैरी किया हुआ है।

प्रतीक के साथ बढ़ी नजदीकियां
नेहा भसीन ने बिग बॉस ओटीटी पर प्रातो सहजपाल के साथ अपनी नजदीकियों की वजह से चर्चा में आईं और कई लोगों ने उनके चरित्र पर उंगली भी उठाई। बिग बॉस OTT में करीबी दिखाने ने बाद जब वो दोनों 'बिग बॉस 14' में साथ आए तो प्रतीक और नेहा दोनों ने एक-दूसरे से अपनी गरिमापूर्ण दूरी बनाए रखी और केवल यह दिखाया कि उनके बीच कुछ भी नहीं चल रहा था और वो सिर्फ एक दोस्त ही थे।

Read more about: neha bhasin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X