Neha Bhasin: खुली ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुई नेहा भसीन, लोगों ने कहा, 'लेडी गागा की सस्ती कॉपी...'

Neha Bhasin: बिग बॉस फेम नेहा भसीन हमेशा ही अपने गानों और स्टाइल के लिए चर्चा में रहती हैं। कई बार तो अपने बोल्ड अवतार के लिए नेहा को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ जाता है। हाल ही में में ऐसा एक बार फिर हुआ, जब नेहा भसीन रिवीलिंग ड्रेस पहने नजर आई, ड्रेस को देखकर ट्रोलर्स ने उनको सस्ती लेडी गागा लग रही हैं।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा भसीन अपने गानों को लेकर फैंस के बीच काफी पॉपुलर रहती हैं। इस बात से भी कोई अंजान नहीं है कि, नेहा अपने गानों के अलावा अपने फैशन सेंस को लेकर भी आए दिन यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बनती है।
दरअसल बात ऐसी है कि, सोशल मीडिया पर नेहा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रिवीलिंग ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में नेहा काफी हॉट भी लग रही हैं। एक तरफ तो कई लोग नेहा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उनके इस ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इस दौरान सिंगर ने काफी रिवीलिंग ट्यूब टॉप और स्कर्ट पहनी हुई थी। उनका ट्यूब टॉप काफी बोल्ड था। इसमें कोई दो राय नहीं है कि एक्ट्रेस इस ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं।
नेहा की इस वीडियो पर यूजर्स ने अपना जमकर रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा, 'उर्फी बेचारी तो यूं ही बदनाम है। असल नुमाइशी तो यह लोग कर रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लेडी गागा की सस्ती कॉपी'। एक और यूजर ने लिखा 'यह उर्फी से कम थोड़ी ना है'।
हालांकि, कई फैंस ने उनकी तारीफ भी की है। एक फैन ने लिखा 'ये कितनी सुंदर हैं।' दूसरे फैन ने लिखा, 'बहुत हॉट लग रही हैं।' खैर यह तो पहली बार नहीं है कि जब नेहा ऐसे ट्रोल हुई हो, इससे पहले भी कई बार ट्रोल हुई हैं परंतु नेहा ने कभी भी ऐसी चीजों को पर्सनल नहीं लिया।
आपको बता दें कि नेहा फैंस के बीच अपने गानों को लेकर तो पॉपुलर रहती ही हैं। साथ ही वह अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications