Jasmine Bhasin- अस्पताल में भर्ती हुईं जैस्मिन भसीन, तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

Jasmine Bhasin gets hospitalized: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने हाल ही अपने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर उनके फैंस चितिंत हो उठे हैं। हाल ही में जैस्मीन अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी और दोस्तों के साथ कर्जत की सैर पर गई थीं। इस बीच एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
बता दें, जैस्मिन ने खुद सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर की है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस को पेट में इंफेक्शन की हुआ है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। शेयर की गई फोटो में एक्ट्रेस का हाथ नजर आ रहा है, जिसपर ड्रीप लगी हुई है।
कई चर्चित टीवी शो का हिस्सा रही हैं जैस्मिन
इस तस्वीर के सामने आते ही जैस्मिन के फैंस उनके स्वास्थ्य की दुआ मांग रहे हैं। खास बात है कि जैस्मिन की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। एक्ट्रेस ने दिल से दिल तक, दिल तो हैप्पी है जी, नागिन 4 जैसे कई चर्चित शोज में काम किया है।
जैस्मिन ने लंबे समय में अपने काम से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। बिग बॉस 14 में भाग लेने के बाद, उन्होंने टेलीविजन से ब्रेक ले लिया, और कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने एक पंजाबी फिल्म में भी अभिनय किया। बिग बॉस के दौरान ही जैस्मिन और अली करीब आए थे। शो से बाहर आने के बाद भी ये कपल अब तक साथ है।


Click it and Unblock the Notifications
