..................... Bigg Boss 14 Fame Jasmin Bhasin kissed by female fan watch viral video । बिग बॉस 14 फेम जैस्मिन भसीन को फैन ने किया किस, देखिए वीडियो - Hindi Filmibeat

फैन ने सेल्फी लेते हुए जैस्मिन भसीन को अचानक किया Kiss, एक्ट्रेस हुईं हैरान VIDEO

बिग बॉस 14 फेम जैस्मिन भसीन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट वीडियो के कारण चर्चा में छाई हैं। बिग बॉस 14 के बाद जैस्मिन भसीन और अली गोनी की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। ऐसे में जब भी किसी फैन की नजर दोनों पर पड़ती है तो फोटो और सेल्फी लेने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसा ही हुआ है जैस्मिन भसीन के साथ।

लेकिन इस बार सेल्फी के दौरान जैस्मिन भसीन को उनकी फैन ने गाल पर किस कर लिया। जैस्मिन भसीन ने इस किस पर जो रिएक्शन दिया है वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैस्मिन भसीन का जो वीडियो सामने आया है। जिसमें एक फैन ने अचानक जैस्मिन भसीन को किस कर लिया।

Jasmin Bhasin

जैस्मिन भसीन के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अस्पताल के बाहर खड़ी हुई हैं। जहां उनकी एक फैन सेल्फी के लिए आती है। जैस्मिन फोटो के लिए फैन के साथ खड़ी होती हैं। सेल्फी खिचवाने के समय फैन उनके पास आकर अचानक से किस कर लेती है। जिसपर जैस्मिन हैरान हो जाती हैं।

जैस्मिन का ये वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है। जैस्मिन किस करने के बाद कुछ समझ नहीं आता है। इसके बाद वो हंसती हुईं नजर आती हैं। जाते हुए फैन जैस्मिन भसीन को बाय भी करती हैं। आपको बता दें कि बिग बॅास 14 के बाद जैस्मिन भसीन की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। अली गोनी के साथ जैस्मिन भसीन अपने रिश्ते को लेकर भी फैन के बीच छाई रहती हैं। चलिए आपको दिखाते हैं ये वीडियो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X