Jasmin Bhasin का हुआ बुरा हाल, आंखों से दिखना हो गया है बंद, डॉक्टर्स बोले- रिकवर होने के लिए...

Jasmin Bhasin suffers from eye injury: बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपनी क्यूट अदाओं की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फैन्स को जैस्मिन भसीन और अली गोली की जोड़ी बेहद पसंद आती है। जैस्मिन भसीन आए दिनों पब्लिक एरिया में भी स्पॉट की जाती हैं, लेकिन हाल ही में जैस्मिन भसीन को देख लोग हैरान रह गए हैं। जी हां, जैस्मिन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जहां जैस्मिन भसीन की आंखों पर पट्टी बंधी दिखाई दे रही है। उनका यह हाल देख फैन्स को उनके लिए चिंता हो रही है।
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने एक इवेंट में लेंस पहने थे। जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई। लेंस पहनने की वजह से उनका दर्द इतना बढ़ गया था कि वह बर्दाश्त नहीं कर पाईं। वह तुरंत ही डॉक्टर के पास गईं। आंखें चेक करने के बाद डॉक्टर ने यह बताया कि उनकी आंखों की कार्निया डैमेज हो गई हैं और इसे ठीक होने में कम से कम 4 से 5 दिन लगेंगे। डॉक्टर्स ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी है। जिस वजह से वह कुछ भी देख नहीं सकती हैं। जैस्मिन भसीन लेंस पहनने की वजह से काफी दर्द में हैं।
ई टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक जैस्मिन भसीन 17 जुलाई को एक इवेंट में शिरकत होने के लिए दिल्ली गई थीं। जहां उन्होंने लेंस पहने थे, लेकिन लेंस पहनने के बाद उन्हें काफी परेशानी होने लगी। उनकी आंखों में जलन होने लगी। जैस्मिन भसीन की आंखों में तेज दर्द भी हुआ था तभी उन्होंने लेंस उतारे और डॉक्टर को दिखाया। बता दें कि जैस्मिन का यह हाल देख फैन्स उनकी चिंता कर रहे हैं एक फैन ने कहा गेट वेल सून जैस्मिन तो वहीं दूसरे ने कहा- ब्यूटी बढ़ाने के लिए लेंस का इस्तेमाल क्यों ही करना ऐसी चीजों से बचना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications