बिग बॉस 14 एक्स- कंटेस्टेंट निशांत मलखानी का एक्सीडेंट, न्यू ईयर पर हुए हादसे का शिकार
जहां नए साल के मौके पर लोग परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मना रहे थे, टीवी एक्टर निशांत सिंह मलखानी एक हादसे का शिकार हो गए। निशांत अपने दोस्तों के साथ मुंबई से जैसलमेर के लिए निकले थे, जब रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया।
निशांत इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी गाड़ी की हालत की हालत काफी बुरी हो गई है। एक्सीडेंट के बारे में बताते हुए निशांत ने मीडिया से कहा कि जब पूरा देश नए साल के जश्न में व्यस्त होने वाला था तो उससे एक मिनट पहले ही उनका जोरदार एक्सीडेंट हो गया।

अपनी स्थिति के बारे में बात करते हुए निशांत ने कहा- "किसी बात की चिंता करने के की जरूरत नहीं, मुझे चोट क्या खरोंच भी नहीं आई है.. मैं पूरी तरह से ठीक हूं, लेकिन मेरी गाड़ी पूरी तरह से खराब हो चुकी है जिसे उठाने के लिए क्रेन को बुलाना पड़ा। मां का आशीर्वाद और भगवान का साथ होने से ही मैं बच पाया हूं।"
एक्सीडेंट के बारे में बताते हुए एक्टर ने कहा कि वो खुद ड्राइव कर रहे थे तभी गलत साइड से आ रही गाड़ी ने उन्हें हिट कर दिया। उन्होंने बताया, "सभी को बचाने के लिए मैंने गाड़ी सड़क के किनारे उतारी जिसके चक्कर में मेरी गाड़ी एक गड्ढे में जा गिरी। हम सभी सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है। जिसने हमारी गाड़ी को अपनी गाड़ी से हिट किया था वो फरार हो गया। हम सभी किसी तरह बाद में होटल पहुंच सके।"


Click it and Unblock the Notifications