टूटा फैंस का दिल, फिनाले से पहले एजाज खान ने छोड़ा शो, Bigg Boss 14 में 2 बड़े खिलाड़ी की एंट्री
बिग बॅास 14 में इस वीकेंड का वार कोई भी कंटेस्टेंट शो से बाहर नहीं गया। लेकिन बिना नॅामिनेशन में आए हुए एजाज खान शो से बाहर आ चुके हैं। शो का प्रोमो भी सामने आया है जहां पर एजाज कान का एग्जिट दिखाया गया है। आपको बता दें कि एजाज खान बिग बॅास 14 के घर में एंट्री लेने वाले पहले सदस्य थे। वह शो के भीतर 106 दिन बिता चुके हैं। कहीं ना कहीं उन्हें इस शो का विनर भी माना जा रहा था। फाइनल की रेस में टॅाप 3 कंटेस्टेंट में एजाज खान का नाम भी शामिल था।
लेकिन अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के कारण एजाज खान को शो बीच में छोड़कर जाना पड़ा है। उनके बदले शो के भीतर देवोलीना भट्टाचार्जी की एंट्री होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एजाज खान अपने काम को पूरा करके फिर से वापसी कर सकते हैं। लेकिन अभी तक इस पर कोई तय खबर नहीं आयी है।

इसके साथ ही अचानक से एजाज खान के जाने की खबर सुनकर घर के सभी कंटेस्टेंट बुरी तरह चौंक गए हैं। यहां तक कि अली गोनी और अर्शी खान भी एजाज खान के जाने से बेहद दुखी होते हुए नजर आए।
देवोलीना को एजाज खान का प्राॅक्सी बताया जा रहा है। एजाज खान के घर के बाहर जाने के साथ विकास गुप्ता भी गेम में वापसी कर चुके हैं। वूट के लाइव टेलीकास्ट में विकास गुप्ता घर के भीतर दिखाई दे रहे हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो विकास गुप्ता की एंट्री के साथ अब फैंस को मनु पंजाबी की भी दोबारा से एंट्री का इंतजार है। शो का फिनाले फरवरी में होने वाला है। ऐसे में अब कितने लोग घर में एंट्री लेते हैं ये देखना काफी दिलचस्प होगा। गौरतलब है कि इस वीक घरवालों को खाने के लिए भी कमाना होगा। टास्क रद्द करने के कारण घर का पूरा खाना बिग बॅास ने अपने कब्जे में ले लिया है।


Click it and Unblock the Notifications












