Bigg Boss 14: फिनाले से पहले डबल इविक्शन, अली गोनी- एजाज खान बाहर? पलटेगा पूरा गेम!

By Filmibeat Desk

बिग बॅास 14 का फाइनल वीक जल्द आने वाला है। ऐसे में फाइनल की रेस में टॅाप 4 कंटेस्टेंट कौन होगा? इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अभिनव शुक्ला के जाने के बाद घर में एक बार फिर से दो कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर आ रही है। जी हा वीकेंड का वार से पहले घर से कोई एक कंटेस्टेंट बाहर हो जाएगा। इसके साथ किसी को वीकेंड का वार पर बाहर किया जाएगा।

रुबीना दिलैक, देवोलीना भट्टाचार्जी, अली गोनी और राहुल वैद्य के पर इविक्शन का खतरा बना हुआ है। आपको बता दें कि निक्की तंबोली टिकट टू फिनाले टास्क के कारण फाइनल में रुबीना की जीत के बाद पहुंच गई हैं। वहीं द खबरी की रिपोर्ट अनुसार राखी सावंत को भी फाइनल में जाने का रास्ता मिल गया है।

Bigg Boss 14

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वोटिंग ट्रेंड्स के हिसाब से सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी पर शो से बाहर निकलने का बना हुआ है तो वह और कोई नहीं बल्कि अली गोनी और देवोलीना भट्टाचार्जी हैं। याद दिला दें कि देवोलीना इस वक्त एजाज के बदले गेम खेल रही हैं। अगर कम वोटिंग के कारण देवोलीना घर से बाहर जाती हैं तो एजाज भी शो से बाहर हो जायेंगे। नए वोटिंग को देखते हुए सबसे अधिक वोट के साथ जो कंटेस्टेंट फिनाले में आगे बढ़ रहा है वो हैं रुबीना दिलैक।

इसके बाद राहुल वैद्य को सबसे अधिक वोट मिले हैं। खतरे में देवोलीना और अली गोनी हैं। इसमें ज्यादा चांस देवोलीना के कम वोट से बाहर जाने का है। अगर निक्की तंबोली और राखी सावंत फिनाले वीक में नहीं पहुंचती तो इन दोनों के घर से बाहर जाने का पूरा चांस था। जो कि इस वीक नहीं होने वाला है।

यानी इतना तो साफ है कि देवोलीना कम वोट के कारण शो से बाहर जा सकती हैं। हर बार फाइनल वीक आने से पहले डबल इविक्शन जरूर होता है। ऐसे में अली गोनी के भी कम वोट से बाहर जाने के चांस हैं। देखा जाए तो इस वीक पहले से अभिनव शुक्ला शो से बाहर हो चुके हैं तो हो सकता है कि कोई एक कंटेस्टेंट शो से बाहर जाए। फाइनल के लिए केवल पांच कंटेस्टेंट को गेम में आगे जाने का मौका मिल सकता है। फिलहाल इस वीकेंड का वार पर से इस राज से भी पर्दा हट जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X