2021 के पहले दिन दिशा परमार को आयी राहुल वैद्य की याद, तस्वीर शेयर कर बोला- मिस यू

बिग बॅास का नया सीजन इस बार भी चर्चा में है। उसकी वजह ये है कि इस बार कोरोना वायरस होने के बावजूद देश का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिना किसी परेशानी के टीआरपी पर धीरे-धीरे छा रहा है। इस सीजन की ये खास बात भी रही कि नए और पुराने कंटेस्टेंट एक साथ शो में जीतने के लिए खेल रहे हैं।

वहीं पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई कंटेस्टेंट शो से खुद बाहर निकलकर लौट आया है। वो हैं सिंगर राहुल वैद्य। राहुल वैद्य शो में पूरे विश्वास के साथ वापसी कर चुके हैं। वह इस गेम को प्लानिंग के साथ खेल भी रहे हैं। ऐसी चर्चा रही कि शो से बाहर आने के राहुल वैद्य की वजह कोई और नहीं बल्कि दिशा परमार रही हैं।

Disha parmar,Rahul vaidya

राहुल ने दिशा परमार को शो में रहते हुए प्रपोज किया था। जवाब ना आने पर वो शो से बाहर आ गए थे। खैर, वापस शो में लौटने के बाद ये तो साफ हो गया है कि दोनों इस नए साल में शादी जरूर कर लेंगे। इस बीच दिशा परमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राहुल वैद्य की तस्वीर के साथ मिस यू लिखते हुए नए साल की बधाई दी है।

दिशा परमार के इस मैसेज से ये तो साफ होता है कि वह भी राहुल वैद्य को काफी मिस कर रही हैं। राहुल भी घर में दिशा परमार का दुपट्टा लेकर कई बार फिरते हुए नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि बिग बॅास 14 का ये सीजन फरवरी की जगह मार्च कर जारी रह सकता है।

उम्मीद की जा रही है कि दिशा परमार भी शो में एंट्री ले सकती हैं। फिलहाल चलिए आपको दिखाते हैं दिशा परमार का अपने राहुल वैद्य के लिए ये स्पेशल पोस्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X