राहुल वैद्य के प्रपोजल पर दिशा परमार ने खुल्लम खुल्ला किया ये ऐलान, ट्वीट कर दिया जवाब
बिग बॅास सीजन इस बार रिश्तों के मामले में काफी अलग है। शो में दोस्ती और रोमांस का रिश्ता दिखाई नहीं दे रहा है। जैसा कि बीते कई सीजन में दिखाई दिया है। लेकिन इस बार मामला रोमांस के मामले में घर के बाहर का माहौल बना दिया है। पहली बार शो में ऐसा हुआ है जब किसी कंटेस्टेंट ने शो के बाहर अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया है।
हम बात कर रहे हैं सिंगर राहुल वैद्य की। जी हां, राहुल वैद्य ने शो के अंदर दिशा परमार को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया है। राहुल हर वीकेंड का वार के साथ हर दिन घर में रहते हुए दिशा के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। इस वीकेंड का वार भी राहुल ने सलमान खान के सामने दिशा का जिक्र किया।

एक कॅालर ने राहुल से ये भी सवाल किया कि क्या उन्हें अपना जवाब मिला। इसके बाद राहुल ने कॅालर से कहा कि वह दिशा से सोशल मीडिया पर जाकर ये सवाल पूछे कि कब वो राहुल को जवाब देंगी। फिर क्या सोशल मीडिया पर राहुल वैद्य के फैंस दिशा को कई बार मैसेज कर चुके हैं। आखिरकार दिशा को इस पर अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications