प्रभास की 400 करोड़ की 'आदिपुरुष' में सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री, निभायेंगे सबसे ताकतवर किरदार, बड़ी खबर !
बिग बॅास 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी हुई एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इससे सभी वाकिफ हैं कि बिग बॅास 13 का विजेता बनने के बाद सिद्धार्थ ने फैंस के दिल पर भी राज कर लिया और अपनी लोकप्रियका को आसमान पर पहुंचाया है। ऐसे में अब प्रभास की आदिपुरुष से सिद्धार्थ शुक्ला का नाम जुड़ने जा रहा है।
आपको बता दें कि कोरोना महामारी के बाद आदिपुरुष सिनेमाघर में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी हाई बजट की फिल्म होगी। फिल्म का बजट ही जब 350 से 400 करोड़ के करीब का है तो ऐसे में इसकी कास्टिंग पर भी खास तौर पर मेकर्स ध्यान दे रहे हैं।

आदिपुरुष की बड़ी कास्ट की बात की जाए तो इसमें प्रभास के अलावा सैफ अली खान और कृति सैनन पहले से मौजूद हैं। वहीं कहीं ना कहीं अजय देवगन के गेस्ट रोल की भी चर्चा हो रही है। इस बीच सिद्धार्थ फिल्म में एक ताकतवर भूमिका निभा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications