'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के तीसरे सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला बनेंगे हीरो, फैंस के लिए बड़ी खबर !
सबसे प्रतीक्षित और बहुप्रतीक्षित वेब शो "ब्रोकन बट ब्यूटीफुल" पर प्रोडक्शन फिर से जल्द शुरू होने वाला है। शो ने हमें दो टूटे दिलों से मिलवाया था जो एक दूसरे को दर्द से उभरने में मदद करते हैं।
Recommended Video
हाल ही में शो की कर्ताधर्ता एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था कि विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी इस तीसरी क़िस्त का हिस्सा नहीं होंगे। और ऐसे में उन्होंने दर्शकों से अगली जोड़ी का सुझाव देने के लिए कहा था, जिसे वे देखना चाहते हैं।

इस पोस्ट के बाद कॉमेंट सेक्शन में कुछ दिलचस्प नामों का सुझाव देखने मिला और अब सुनने में आ रहा है कि शो के लिए मुख्य अभिनेता का नाम फाइनल कर लिया गया है।
उनके करीबी एक स्रोत ने साझा किया,"एकता उन अभिनेताओं को कास्ट करना चाहती थीं, जो कहानी के प्लॉट से मेल खाते हो और साथ ही दर्शकों को उसी तरह आकर्षित कर सकें, जैसा कि पिछले लीड्स ने किया था।


Click it and Unblock the Notifications